आईपीएल के दागी पूर्व आयुक्त ललित मोदी ने वरूण गांधी पर साधा निशाना

varun-gandhiआईपीएल के दागी पूर्व आयुक्त ललित मोदी ने वरूण गांधी को विवाद में घसीटने का प्रयास करते हुए आरोप लगाया कि सोनिया गांधी के साथ मामलों को सुलझाने के लिए एक सौदे की पेशकश की गई थी, हालांकि वरूण गांधी ने इसे ‘आधारहीन’ और ‘बेतुका’ करार दिया।

ललित मोदी ने कई ट्विट के जरिये आरोप लगाया, ‘‘ मिस्टर वरूणगांधी कुछ वर्ष पहले मेरे घर आए थे और कहा कि वह आईएनसीइंडिया में अपनी चाची के साथ सभी चीजों को सुलझा सकते हैं। वह चाहते थे कि मैं इटली में उनकी बहन से मिलूं।’’इस मामले में भाजपा वरूण के बचाव में आ गई है और उसने कहा है कि वह सोनिया गांधी की बजाए दूसरी पार्टी में हैं।

भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘‘ वरूण गांधी और सोनिया गांधी अलग अलग दलों में हैं और दुनिया दोनों परिवारों के बीच संबंधों के बारे में जानती है।’’ ललित मोदी ने आगे ट्विट किया, ‘‘ कृपया मिस्टर वरूणगांधी – दुनिया को बतायें कि आपने क्या कहा था कि आपकी चाची क्या चाहती हैं। गवाह हमारे अच्छे मित्र और दुनिया के जाने माने ज्योतिषी हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ कृपया स्पष्ट करें वरूणगांधी क्या आप लंदन में मेरे घर पर आए थे या नहीं। कुछ वर्ष पहले लंदन में रिट्ज होटल में ठहरने के दौरान.. जिस चाची के बारे में उन्होंने उल्लेख किया था, वह सोनिया गांधी है। बहन सोनिया गांधी की बहन है – सिर्फ स्पष्ट करने के लिए।

You must be logged in to post a comment Login