गणेशजी के भजन 3

सभा में रामा नाचत आवे गणपति, नाचत आवे गणपति
रामा मेरे रामा नाचत आवे गणपति सभा में रामा
नाचत आवे गणपति॥ टेर ॥
हँस चढे श्री ब्रह्मा जी आये।
संग में लिये महा सरस्वती॥ 1 ॥
गरूढ चढे श्री विष्णुजी आये।
संग में लिये, महा लक्ष्मी॥ 2 ॥
नन्दी चढे शिव शंकर जी आये।
संग में लिये पार्वती॥ 3 ॥
अवधपुरी से राजा रामजी आये।
संग में लिये, सीता सती॥ 4 ॥
मथूरा से श्रीकृष्णजी आये।
संग में लिये, राधा प्यारी॥ 5 ॥
तुलसी दास आस, रघूबर की।
हरिचरणा में करे, भक्ति॥ 6 ॥

You must be logged in to post a comment Login