छोटी तीज

श्रावण सुदी तीज को छोटी तीज होती है, इसके पहले दिन यानी दूज के दिन सिन्जारा करते है, मीठाई बनाते है, अच्छी रसोई बनाकर सभी को खाना खिलाते है। बेन बेटियों के घर सिन्जारा की मीठाई भेजते है। रात को मेहन्दी लगाते है। माथा धोते है। सासुजी को पगे लागनी देतीहै। तीज के दिन अच्छी रसोई बनाकर खाना खाते है। खाना एक समय ही खाते है व्रत करते है।
छोटी तीज का उद्यापन

इस उद्यापन में सोलह औरते + ब्राह्मणी को खाना खिलाते हे, एक छबडी में सुहाग की चीजे+ब्लाउज पीस देते है। साखिये को खाना खिलाकर सारव भरवाते है रुपिये देते है।

You must be logged in to post a comment Login