टाटा को क्यों भाया गुजरात?

पश्र्चिम बंगाल से टाटा के हटने के बाद कई राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों में टाटा की नैनो कार प्रोजेक्ट लगाने के लिए रतन टाटा को न्योता दे रही थीं। पर टाटा ने अपना नैनो कार का प्रोजेक्ट लगाने के लिये गुजरात को चुना, क्यों? क्या केवल इसलिए कि गुजरात सरकार वहां पर तमाम सुविधाएँ दे सकती है? नहीं। आज पूरे देश की तुलना में कानून राज गुजरात में सबसे अच्छा है। सरकार की लाल फीताशाही पर सही पकड़ है। यहां पर उद्योगपति सुरक्षित है। सरकार में इच्छाशक्ति है। इसलिए बाढ़ के बावजूद और गोधरा काण्ड के बाद आज गुजरात ने जो प्रगति की है वह एक मिसाल है, दूसरे राज्य सरकारों के लिए। दूसरी राज्य सरकारों को इस राज्य सरकार से सीख लेनी चाहिए। किसी भी राज्य में नये-नये उद्योग लगने से रोजगार की संभावनाएँ बढ़ती हैं तथा अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। राज्य का आर्थिक विकास होता है। आज देश को गुजरात जैसे शासन की जरूरत है। जो आतंकवाद से भी लड़े ओर विकास के साथ-साथ जनता की सुरक्षा भी करे।

– ओमप्रकाश जैन (हैदराबाद)

You must be logged in to post a comment Login