डी.एस.सी. में हिन्दी पंडितों के साथ अन्याय

आन्ध्र सरकार द्वारा जारी मेघा डी.एस.सी. ने राज्य के 60 हजार से अधिक हिन्दी पंडितों को निराश किया। डी.एस.सी. 2008 में जारी अधिसूचना में कुल ग्रेड-1 पोस्टों की संख्या केवल मात्र 113, ग्रेड-2 विभाग में केवल 1076 मात्र ही पूरे राज्य स्तर पर घोषित किए गये, जिनमें करीमनगर, आदिलाबाद, निजामबाद, हैदराबाद जैसे जिलों में पदों की संख्या केवल एक अंक में दर्शाई गई। करीमनगर में ग्रेड-1 में केवल-09, ग्रेड-2 में 06 मात्र। राज्य में इस वर्ष 6,500 अंग्रेजी माध्यम के स्कूल आरंभ किए गये। इन स्कूलों में सभी विषयों से संबंधित हजारों की संख्या में पोस्ट दिए गए, परन्तु हिन्दी के साथ अन्याय किया गया।

हिन्दी पंडित छात्र सरकार से अनुरोध करते हैं कि उनके साथ न्याय किया जाए। पदों की संख्या को बढ़ाया जाये।

– मुहम्मद मुनव्वर अली (करीमनगर)

You must be logged in to post a comment Login