भानुमती का पिटारा

  • स्टील बेसिन अगर आटे में थोड़ा सोडा मिलाकर साफ किया जाये तो चमक उठता है।
  • जले बर्तनों पर थोड़ा ब्लीचिंग पाउडर छिड़क कर फिर साफ करने से आसानी से साफ होते हैं।
  • बर्तन के तले में यदि दाल, सब्जी, खिचड़ी, दूध आदि जलने से दाग हो गया हो, तो खरबूजे के बीज थोड़ा पानी डालकर उस बर्तन में भिगोयें, रात भर में बर्तन साफ हो जायेगा।
  • गाजर अथवा ककड़ी 10-12 घंटे बर्फ के पानी में रखने से एकदम ताजी जैसी हो जाती है।
  • बरसात के दिनों में नमक अकसर गीला हो जाता है। छोटे-से कपड़े में साबुत चावल बांधकर नमक के डिब्बे या बॉटल में रखने से नमक अच्छा रहेगा।
  • जंग लगी सुई पर कच्चे आलू की फॉंक घिसने से जंग निकल जाता है।
  • रोज एक सेव खाने से सारी बीमारियॉं दूर रहती हैं।
  • सेव को काटने के बाद नमक के पानी से धो दिया जाये तो वे काले नहीं पड़ते।
  • उच्च रक्तचाप वालों के लिए सेव बहुत फायदेमन्द है। यह गुर्दे में सोडियम की मात्रा को सन्तुलित रखता है।
  • सेव ताजा है या नहीं, यह देखने के लिए सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे पानी में डाल दिया जाये तो ताजा सेव पानी में तैरता है।
  • मूली के रस में थोड़ा नमक और नींबू का रस मिलाकर पीने से मोटापा कम होता है।
  • पानी में मूली का रस मिलाकर सिर धोने से जुएँ नष्ट हो जाती हैं।
  • नींबू के रस में मूली का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरा निखर उठता है।
  • मूली के पत्ते चबाने से हिचकी बंद हो जाती है।
  • एक कप मूली के रस में एक चम्मच अदरक का व एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर नियमित सेवन से भूख बढ़ती है।
  • सर्दी-जुकाम होने पर नाक में सरसों का तेल लगाइये, बहुत जल्दी फायदा करता है।
  • चेहरे पर फेशियल किसी ाीम की बजाय दही से करिये। इससे चेहरे पर एकदम (ग्लो) चमक आ जायेगी।
  • दो चम्मच हल्दी पाउडर लेकर छोटे ााइंग-पेन में मंदी आँच पर गर्म करें। उसे जलने दें और उसके धुएँ का सेक लें, खॉंसी ठीक हो जायेगी। (ऐसा दो-तीन दिन करें)।
  • अजवायन, जीरा व सौंफ- तीनों को बराबर मात्रा में लेकर, पीस कर पाउडर बना लें। खाने के बाद सुबह-शाम आधा चम्मच पानी के साथ लें, हाजमा ठीक रहेगा।

You must be logged in to post a comment Login