शार्क कहॉं रहती है?

दोस्तों, ये तो आप जानते ही हैं कि कि शार्क की 150 से अधिक किस्में होती हैं और वह सभी खारे पानी में रहती हैं, सिवाय एक प्रजाति को छोड़कर।

केन्द्रीय अमेरिका में एक लेक है, लेक निकारागुआ, वहां ता़जा पानी की शार्क रहती हैं। लेकिन वास्तव में शार्क किसी एक जगह या स्पॉट पर नहीं रहतीं क्योंकि शिकार की तलाश में वह कई सौ मील दूर निकल जाती हैं। ज्यादातर बड़ी शार्क आमतौर से खुले समुद्र की सतह के करीब पायी जाती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जो गहरे समुद्र में बिल्कुल नीचे पायी जाती हैं। छोटी शार्क अमूमन किनारे के करीब रहती हैं और वह संसार के गर्म व टेम्परेट समुद्रों में मिलती हैं।

ज्यादातर लोग समझते हैं कि सभी शार्क बहुत खतरनाक होती हैं। जबकि सच्चाई यह है कि कुछ शार्क आदमी के लिए बहुत खतरनाक होती हैं तो अन्यों से कोई नुकसान नहीं पहुंचता। मसलन, जो शार्क जहाजों का पीछा करती हैं, वह नुकसान न पहुंचाने वाली स्कैवेंजर हैं, जो जहाजों से सिर्फ फूड पाने की उम्मीद रखती हैं। इन शार्कों से छोटी मछलियां भी नहीं डरतीं।

यह बात कुछ बहुत बड़ी शार्कों पर भी लागू होती है, बशर्ते कि उन पर हमला न किया जाए। इनमें से एक है व्हेल शार्क। यह केप ऑफ गुड होप के निकट, मैडिटेरियन, पैसिफिक और कैरेबियन-सागर में फ्लोरिडा तक पायी जाती है। यह 11 मीटर से लम्बी और 13 टन से अधिक वजनी होती है।

इससे भी बड़ी और “सेफ’ शार्क बास्ंिकग शार्क है, जो 13 मीटर से भी अधिक लम्बी होती है। यह उत्तरी अटलांटिक की सबसे बड़ी मछली है। यह पानी से अपने शरीर का अधिकतर हिस्सा बाहर निकालकर धूप सेंकती है।

सबसे खतरनाक मछली है ग्रेट व्हाइट शार्क। यह कभी-कभी 12 मीटर लम्बी हो जाती है। यह निश्र्चित रूप से इन्सानों पर हमला करती है।

 

You must be logged in to post a comment Login