हमारा शरीर

दोस्तों, यूँ तो हम सभी कह सकते हैं कि हमें हमारे शरीर के बारे में सब कुछ मालूम है लेकिन जब इसके बारे में सवाल पूछे जाते हैं तो क्या वाकई हम सब कुछ बता पाते हैं? यदि हॉं, तो आप बताएँ अपने शरीर से जुड़े कुछ प्रश्नों के उत्तर और अगर नहीं आता तो पृष्ठ उल्टा करके देख लें।

  1. हमारे शरीर का यह अवयव करीब 10 सेंटीमीटर लम्बा होता है। इसके रंग से हमारी पाचन िाया संबंधी बीमारियों का पता लगता है। क्या है यह?
  2. मटर के आकार की यह ग्रंथि मस्तिष्क के नीचे स्थित है। यह कई महत्वपूर्ण हार्मोनों का निर्माण करती है। इसका नाम?
  3. शरीर की सबसे लम्बी और मजबूत हड्ढी कौन-सी है?
  4. शरीर का सबसे कठोर पदार्थ कौन-सा है?
  5. ज्यादा देर धूप में रहने पर हमारे हाथ-पैर काले पड़ जाते हैं, लेकिन कुछ अंग ऐसे हैं जिन पर चाहे कितनी भी धूप पड़े वे काले नहीं होते। कौन-से अंग हैं वे?
  6. इंसुलिन का निर्माण शरीर के किस अवयव से होता है?
  7. हृदय का काम अशुद्घ रक्त को साफ करना है, सही या गलत?
  8. शरीर का एक अंग ऐसा है, जिसका आवरण हमें हमेशा दोपहर ढलने पर खरीदना चाहिए, क्योंकि दिन का यह हिस्सा ऐसा है, जिसमें यह पूरी तरह फैला हुआ और आकार में सबसे अधिक होता है। बताओ कौन-सा अंग है वह?
  9. शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि कौन-सी है?
  10. हमारे दिमाग को शुद्घ खून पहुंचाने वाली धमनी को क्या कहते हैं?
  11. भोजन पचाने की िाया सबसे पहले कहां शुरू होती है?
  12. बड़ी आंत और छोटी आंत में कौन ज्यादा लम्बी होती है?

 

You must be logged in to post a comment Login