भारत के पवित्र पर्वत

भारत के पवित्र पर्वत

पुराणों में नदियों की तरह पर्वतों को भी पूज्य एवं आदरणीय बताया गया है। दक्षिण भारत के वेंकटगिरि और श्रीशैल को साक्षात् नारायण रूप माना गया है। स्कन्द पुराण में नारायणगिरि, शंखचूड़ पर्वत, शालिग्राम पर्वत, अरुणाचल, सिंहाचल, पारिजात, अज्जनगिरि आदि सभी पर्वतों को भगवान का रूप निरूपित किया गया है। विष्णु धर्मोत्तर पुराण में पर्वतों […]

पानी बचायें

पानी बचायें

गर्मियों में पानी की किल्लत यत्र-तत्र-सर्वत्र बढ़ जाती है। एक तरफ जहॉं सार्वजनिक नलों पर आधी रात से ही पानी भरने वालों की मीलों लंबी कतार लग जाती है वहीं दूसरी ओर लोग घरों की टोंटियॉं तथा सार्वजनिक नल यूँ ही खुला छोड़ देते हैं। रेलवे स्टेशनों पर कहीं तो पानी बहता रहता है और […]

पानी के प्रति बदलती हमारी मान्यताएँ

पानी के प्रति बदलती हमारी मान्यताएँ

यह मान्यता रही है कि किसी प्यासे को पानी पिलाना पुण्य का कार्य होता है, लेकिन आज यह मान्यता मात्र चर्चाओं तक ही सीमित रह गई है। अब यदि कोई प्यासा मिल भी जाता है तो लोग उसे पानी पिलाने में कोताही कर देते हैं। आने वाले वर्षों में पेयजल के संकट की भविष्यवाणियां लगातार […]

ऊर्जा संकट का समाधान है जनजागरण

ऊर्जा संकट का समाधान है जनजागरण

करोड़ों वर्ष पहले इस धरती पर डायनासोरों का राज्य था। भूकम्प एवं उल्कापातों द्वारा धरती पर प्रलय के कारण पुराने पौधे, जानवर जमीन में दब गए। कुछ कोयला बन गए, कुछ पेट्रोलियम में परिवर्तित हो गए। इनको बनने में 386 मिलियन वर्ष लगे। कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैसें जलकर उष्मा ऊर्जा प्रदान करते हैं जो वाहन, […]

गंगा सचमुच मैली हो गई

गंगा सचमुच मैली हो गई

पुराणों में गंगा जल का महत्व अत्यधिक पवित्र व रोग नाशक बताया गया है। आज भी लोग पापनाशिनी और जीवनदायिनी गंगा में डुबकी लगाकर और जल पीकर खुद को धन्य समझते हैं। कहते हैं, एक घड़े के पानी में दस बूंद पानी गंगाजल का मिला दिया जाए तो पूरा पानी साफ व कीटाणु नाशक हो […]

राजवृक्ष अमलतास

राजवृक्ष अमलतास

ग्रीष्म की तेज धूप में उजले-पीले फूलों के लंबे झुमकों को अपने सिर पर मुकुट की तरह धारण करने वाला वृक्ष अमलतास अपने अद्भुत सौंदर्य से सबका मन मोह लेता है। यह वृक्ष भारत और बर्मा (म्यांमार) के जंगलों में बहुतायत से पाया जाता है। अमलतास मध्यम आकार का पर्ण-प्रपाती वृक्ष है जिसकी गोलाई 3 […]

गरीबों का फ्रिज : मटका

गरीबों का फ्रिज : मटका

मिट्टी का घड़ा जिसे मटका भी कहते हैं, इसकी उपयोगिता भीषण गर्मी में महसूस होती है। जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, प्यास से गले सूखते हैं। और फिर ठंडे पानी की इच्छा होती है। गर्मी के मौसम में जगह-जगह ठंडे पानी के प्याऊ देखे जाते हैं, फिर भी आम लोगों को प्यास से निजात नहीं मिलती। […]

दूषित जल का शोधन क्यों और कैसे?

दूषित जल का शोधन क्यों और कैसे?

मीठा जल हमारे लिए असाधारण द्रव साधन है। हमारे देश के 0.72 मिलियन हेक्टेयर का क्षेत्र नैसर्गिक सरोवरों से उपलब्ध है। कृत्रिम तालाबों, झीलों और बांधों में भी उतना ही मीठा जल उपलब्ध है। मानव जीवन के लिए मीठा जल उचित मात्रा में सेवन करना आवश्यक है। बशर्ते यह बैक्टीरिया और रासायनिक पदार्थों से युक्त […]

पृथ्वी के स्वास्थ्य पर निर्भर है हमारा स्वास्थ्य

पृथ्वी के स्वास्थ्य पर निर्भर है हमारा स्वास्थ्य

प्रकृति और आदमी का सदा से साथ रहा है। इसी प्रकृति के पर्यावरण में हम, अन्य जीव तथा पेड़-पौधे जीते हैं। यदि प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाएगा, तो हम सब पर उसका बुरा असर पड़ेगा। पिछले कुछ वर्षों से इस संतुलन में बहुत-कुछ बिगाड़ आया है। इसका कारण आदमी ही है। हम देख रहे हैं […]

आवश्यक है पर्यावरण संरक्षण

संसार में सूर्य की ऊर्जा को ग्रहण करके भोजन के निर्माण का कार्य केवल हरे पौधे ही कर सकते हैं। इसलिए पौधों को उत्पादक कहा जाता है। पौधों द्वारा उत्पन्न किए गए भोजन को ग्रहण करने वाले जंतु शाकाहारी होते हैं और उन्हें हम प्रथम श्रेणी के उपभोक्ता कहते हैं।

आवश्यक है पर्यावरण संरक्षण

जैसे-गाय, भैंस, बकरी, भेड़, हाथी, ऊंट, खरगोश, बंदर ये सभी प्रथम श्रेणी के उपभोक्ता कहलाते हैं। प्रथम श्रेणी के उपभोक्ताओं को भोजन के रूप में खाने वाले जंतु मांसाहारी होते हैं और वे द्वितीय श्रेणी के उपभोक्ता कहलाते हैं। इसी प्रकार द्वितीय श्रेणी के उपभोक्ताओं को खाने वाले जंतु तृतीय श्रेणी के उपभोक्ता कहलाते हैं। […]