चॉंद से लौटे तब यूँ हुआ

What happen while returning from Moonधरती के प्राकृतिक उपग्रह चंद्रमा पर मानव का पहली बार पहुँचना एक अद्भुत एवं ऐतिहासिक घटना थी। इस अंतरिक्ष यान की वापसी पर जब इसके यात्री वापस धरती पर पहुँचे तो उन्हें 17 दिन के लिए संगरोध में रखा गया। उनके द्वारा चंद्रमा से लाए गए नमूनों को भी उनके साथ संगरोध में ही रखा गया। ऐसा इसलिए किया गया कि कहीं अंतरिक्ष यात्री अपने साथ चॉंद के जीवाणु और बीमारियॉं लेकर न आए हों। चन्द्रमा की चट्टानों पर भी अनेक परीक्षण किए गए। जब उनमें कोई भी चॉंद-जीवाणु नहीं पाया गया तो अंतरिक्ष यात्रियों को छोड़ दिया गया तथा चट्टानों के नमूनों को और अधिक अध्ययन के लिए वैज्ञानिकों को सौंप दिया गया।

You must be logged in to post a comment Login