कौन है सच्चा मित्र

Know who are your true friendsएक अच्छा नाविक जिनका मार्गदर्शन करता है, उन्हें मंजिल तक पहुँचाता है, वह सिर्फ राह समझाकर अलग नहीं हो जाता। अच्छे मित्र में भी यही गुण होता है। एक सच्चा मित्र वह है, जो आपकी गहनतम भावनाओं को पूरी तरह सुनता और समझता है। जब आप संघर्ष करते हैं, तो वह आपकी मदद करता है। जब आप गलती करते हैं, तो वह नरमी और प्रेम से सुधारता है। और जब आप असफल होते हैं, तो वह आपको माफ कर देता है। सच्चा मित्र आपको व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करता है। वह आपको अपनी पूर्ण क्षमता तक विकास करने के लिए प्रोत्साहित करता है। और सबसे बड़ी बात यह है कि वह आपकी सफलताओं का जश्न इस तरह मनाता है, जैसे वे उसी की सफलताएं हों।

हेनरी फोर्ड के शब्दों में, आपका मित्र वह है, जो आपके भीतर छुपे सर्वश्रेष्ठ को बाहर निकालता है। अगर इस कथन को अपना उद्देश्य बनाकर चलेंगे, तो आप बहुत-से लोगों की मदद करेंगे। एक बार जब लोग समस्याओं को प्रभावी ढंग से सुलझाना सीख लेते हैं, तो उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है। वे जीवन की कठिन परिस्थितियों का सामना करते समय कमजोर महसूस नहीं करते। उन्हें फिर कोई चुनौती बड़ी नहीं लगती।

You must be logged in to post a comment Login