अजब-गजब मौतें

ajab-gajab-mautशैम्पेन की बोतल के अचानक खुलने वाले कॉर्क की चोट से, उन्मुक्त हो चुके हाथी के पांवों के नीचे कुचलकर, वियाग्रा के अति सेवन से तथा इसी तरह की और भी मामूली तथा अजीबोगरीब वजहों से न जाने कितने लोग असमय ही भगवान को प्यारे हो गए। हाल ही में प्रकाशित एक पुस्तक में ऐसे ही तमाम दुर्भाग्यशाली लोगों के बारे में बताया गया है कि वह किस तरह अचानक मौत के पंजों में फंस गए।

जी, हां! हो सकता है आपने कभी इस संबंध में सोचा न हो। लेकिन यह हकीकत है कि प्रतिवर्ष शैम्पेन की बोतल के अचानक तेजी से खुलने वाले कॉर्क से दुर्घटनाग्रस्त होकर दो दर्जन से ज्यादा लोग मर जाते हैं। शादी-ब्याह या ऐसे ही जश्न के दौरान लोग मस्ती में जब शैम्पेन का कॉर्क खोलते हैं तो वह इतनी तेजी से जाकर माथे पर लगती है कि कई लोग फिर दोबारा सांस नहीं ले पाते।

1985 में न्यू ऑर्लिएंस में जीवन रक्षकों के एक दल ने मिलकर जश्न मनाने का प्रोग्राम बनाया। यह पार्टी इस खुशी में हो रही थी कि पूरे साल एक भी व्यक्ति की मौत डूबने से नहीं हुई थी। पार्टी के अंत में स्विमिंग पूल के तल में एक मेहमान की लाश मिली, जो पार्टी में आमंत्रित था।

आयरलैंड की किलडेयर काउंटी में कैडोक्सटाउन गोल्फ कोर्स में एक 40 वर्षीय गोल्फर की रहस्यमय ढंग से मौत हो गयी। दरअसल उसकी मौत का कारण एक चूहा था। जब गोल्फर अपनी खोई हुई बॉल ढूंढ़ रहा था, तभी एक चूहा उसकी पैंट में चढ़ गया। डॉक्टरों का मानना था कि चूहे को एक गंभीर बीमारी थी। यह बीमारी वेल्स के लिए उस समय जानलेवा साबित हुई, जब उसने अपने हाथ से चूहे को हटाया। इसके बाद उसने सिगरेट पी तो उस बीमारी के बैक्टीरिया उसके मुंह में चले गए, जिससे उसकी मौत हो गयी।

कैम्ब्रिज शायर में फरवरी, 2004 में एक व्यक्ति की मौत का कारण उसके कपड़ों की अलमारी बन गयी। हुआ यह कि वह व्यक्ति अपनी अलमारी के भीतर सफाई कर रहा था। तभी अचानक अलमारी फर्श पर औंधे मुंह गिर गई और उसका आटोमेटिक लॉक भीतर से बंद हो गया। वह अलमारी से बाहर निकलने के लिए छटपटाता रहा। मगर निकल नहीं सका। नतीजतन उसकी मौत हो गयी। उसकी मृत्यु के एक सप्ताह बाद अलमारी का ताला तोड़कर उसकी लाश निकाली गयी।

ब्राजील के साओ पालो में 45 वर्षीय मनोचिकित्सक डॉ. ऑस्कर डोमनीगेज ने स्वीकार किया कि उसने अपनी एक महिला मरीज की जिंदगी के वीभत्स सेक्सुअल अनुभवों को सुनने के बाद उसे गोली से मार दी। उन्होंने अदालत को बताया कि वह ऐसे व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं कर सकते थे।

अमेरिका में प्रतिवर्ष 7000 दुर्घटनाएं एसक्लेटर से होती हैं। सन् 1997 और 2003 के बीच अमेरिका में एस्कलेटर से गिरने से 12 लोगों की मृत्यु हुई और 8 लोग एस्कलेटर के बीच फंसकर अचानक काल का ग्रास बन गए। इसी तरह जुलाई, 1982 में जापान की एक फैक्टरी में काम करने वाले कर्मचारी केनजी उराड़ा नामक रोबोट से होने वाली पहली मृत्यु की श्रेणी में शुमार हो गया। 37 वर्षीय यह कर्मचारी जब रोबोट को सुधार रहा था तो वह रोबोट को पूरी तरह बंद करने में नाकाम रहा। नतीजतन रोबोट की विशालाकार भुजाओं के धक्के ने उसे एक ग्राइंडिंग मशीन के आगे धकेल दिया। उसकी वहीं मौत हो गयी।

प्रतिवर्ष इधर-उधर पड़ी गोल्फ की गेंदों से हजारों लोग चोटिल हो जाते हैं। फरवरी, 2005 में टेक्सॉस में रहने वाले 67 वर्षीय एक व्यक्ति की जान गोल्फ की गेंद ने ले ली। हुआ यूं कि उसका बेटा गोल्फ खेल रहा था। इस दौरान गेंद पेड़ से जा लगी और यह गेंद वापिस लौटकर उस वृद्घ के सिर में लग गयी। उसके बेटे ने बाद में कहा कि, “”शायद भगवान ने इसी तरह उनकी स्वर्ग प्राप्ति का आदेश दिया था।”

नवंबर, 2005 में चीन के एक उभरते गिटार कलाकार ली-ज्याओ मिंग की उस समय मौत हो गयी, जब वह एक रॉक स्टार की गिटार बजाते हुए नकल कर रहा था। गिटार बजाते-बजाते वह अपने बिस्तर पर चढ़कर खिड़की से नीचे कूद गया। तीसरी मंजिल पर स्थित घर की खिड़की से कूदने के बाद नीचे गिरते ही उसकी मृत्यु हो गयी।

स्वभाव से बेहद शर्मीला जापानी जोड़ा साची और टोमियो हिडाका ने 14 साल तक इंतजार करने के बाद 1992 में पहली बार सेक्स संबंध बनाए। दोनों खुशी से इतने पागल थे कि दोनों का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी। जबकि दोनों में से किसी भी परिवार में कोई दिल का मरीज नहीं था।

इतिहास में कई ऐसे उदाहरण हैं, जब लोगों को मृत समझकर जमीन में दफना दिया गया और वे लोग जीवित होकर भी दफनाने के बाद ऑक्सीजन की कमी के कारण मर गये। ऐसा आज भी होता है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए इटली में ताबूत बनाने वाली एक कंपनी ने ऐसा ताबूत तैयार किया, जिसमें इंटर कॉम की सुविधा द्वारा अपनी आवाज बाहर पहुंचा पाने के लिए लीवर लगाया गया था।

सन् 1993 में दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग के सिफहो मेडलेटशी को एक सड़क दुर्घटना में मृत-घोषित कर दिया गया था। उसने धातु के एक बक्से में शव-गृह में दो दिन बिताए। उसकी चीखों से वहां के कर्मचारी सकते में रह गए। उसकी मंगेतर ने उससे मिलने से पूरी तरह मना कर दिया। उसका मानना था कि वह एक भूत बनकर उसे अपने साथ लेने आया था।

नारियल के पेड़ प्रतिवर्ष 150 व्यक्तियों की मृत्यु का कारण बनते हैं। यह संख्या शार्क के हमले से मरने वाले लोगों की संख्या से 15 गुना ज्यादा है। नारियल के पेड़ पर चढ़े व्यक्ति यदि ऊपर से गिर जाते हैं तो उनके गिरने की गति 50 मीटर प्रति घंटा होती है और उनके गिरने के बल का अनुपात 1000 किलोग्राम तक होता है। इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण इनकी तुरंत मौत हो जाती है।

1998 में जब से वियाग्रा का इस्तेमाल शुरू हुआ, अब तक इसके सेवन से 5,600 से भी ज्यादा पुरुषों की मौत हो चुकी है। 1998 में नाइजीरिया के तानाशाह सानी आबाचा की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई थी। उसकी मृत्यु के बाद पता चला कि उसने सेक्स से पूर्व भारी मात्रा में वियाग्रा का सेवन किया था।

ब्राजील के एक पायलट की मौत प्रेमिका को अपने एयरााफ्ट द्वारा करतब दिखाने के दौरान हो गयी। हुआ यह कि वह अपनी प्रेमिका के घर के ऊपर हवाई करतब दिखा रहा था। एक बार वह उसके घर के ऊपर की छत के बिल्कुल करीब आकर चिल्लाया और जोर से उसने कहा (आई लव यू) तभी उसके एयरााफ्ट की डोर टूट गई और एयरााफ्ट की चिमनी में खराबी आने से उसका एयरााफ्ट जमीन पर आकर ौश हो गया। उस पायलट की मौके पर ही मौत हो गयी।

– एन.के. अरोड़ा

You must be logged in to post a comment Login