नाक-मुँह वाला स्पंज

spung-with-nose-mouthजिस स्पंज का हम इस्तेमाल करते हैं, वह एक तरह का पौधा है। इसके छेद वास्तव में इसकी नाक और मुंह होते हैं, जिनसे यह पानी में सांस लेता है और खाना खाता है। हम तक जो स्पंज पहुंचता है, वह इस पौधे का मृत शरीर होता है।

तंदूर जैसा घोंसला

एक चिड़िया का घोंसला एकदम तंदूर यानी ओवन की तरह लगता है, इसे “तंदूरी चिड़िया’ कहते हैं। इसके घोंसले में मिट्टी और कीचड़ की कई परतें होती हैं।

खरीदार नहीं मिला

ब्रिटेन की महारानी का निवास बकिंघम पैलेस पूरी दुनिया में मशहूर है, पर किसी समय राजा विलियम चतुर्थ को यह घर पसंद नहीं था। वे इसे बेचना चाहते थे, पर कोई खरीदार नहीं मिला।

You must be logged in to post a comment Login