नाखून किस चीज के बने होते हैं?

दोस्तों, अगर नाखून काटने में दर्द होता, तो हम में से कोई भी नाखून नहीं काटता और सबके बहुत बड़े-बड़े नाखून होते।

अक्सर हम सोचते हैं कि यह मृत कोशिकाओं के बने होते हैं, इसीलिए। लेकिन यह अधूरी बात है। वास्तव में नाखून त्वचा से उगने वाली विशेष संरचना है। नाखून का ज्यादातर हिस्सा केराटिन नामक पदार्थ से बना होता है। यह सींग जैसा पदार्थ सख्त और मृत प्रोटीन से बना होता है। नाखून की जड़ त्वचा में धंसी होती है। नाखून के नीचे जो त्वचा होती है, वह अन्य त्वचा जैसी नहीं होती है, सिवाय इस बात के कि उसमें इलास्टिक फाइबर भी होते हैं। यह नाखून से जुड़े होते हैं। यह हिस्सा सफेद और आधे चांद जैसा होता है। इसे ल्यून्यूल कहते हैं।

अब सवाल ये है कि नाखून बढ़ते कितनी तेजी से हैं। एक नाखून साल में कम से कम 50 मिलीमीटर बढ़ता है। वैसे महिलाओं ने तो नाखून को सुंदरता का हिस्सा बना लिया है इसलिए उसे रंग और पॉलिश करती हैं, लेकिन बहुत से लोगों को नाखूनों से अनेक समस्याएँ होती हैं। जैसे-

नाखूनों में चोट लगने से बहुत दर्द होता है। जलने या फ्रोस्टबाइट के कारण नाखून फिर से बढ़ नहीं पाते। वे नाखून जो बहुत कमज़ोर या सख्त होते हैं या फटते हैं, वह ऐसा कई कारणों से हो सकते हैं। जिनमें इंफेक्शन, न्यूट्रीशनल सिस्टम में गड़बड़ी, खून का दौरा  सही ढंग से न होना या ग्लैंड्युलर गड़बड़ी शामिल हैं।

महिलाएँ जो सिरे पर से नाखूनों के उखड़ने की शिकायत करती हैं, इसके लिए अधिकतर वे खुद ही जिम्मेदार होती हैं। वह अपने नाखूनों को कुछ ज्यादा ही लंबा होने देती हैं। लम्बे नाखूनों को शॉक लग जाता है और नतीजतन नाखूनों को नुकसान पहुँचता है।

You must be logged in to post a comment Login