पशु-पक्षी भी होते हैं बुद्घिमान

birds-are-also-intellegentगाती भी है व्हेल मछली

किसी को भी जानकर आश्चर्य होगा कि व्हेल मछलियां बहुत अच्छा गाती हैं। वह अपने गानों की लय स्वयं तैयार करती हैं। हर साल नर व्हेल मछलियां एक जटिल तीस मिनट की अवधि का गाना तैयार करती हैं। इस गाने का एक अपना थीम होता है और यह गाना उनके पिछले वर्ष की तुलना में बिलकुल अलग तरह का होता है। यह उनकी एक वार्षिक प्रिाया होती है। इससे व्हेल मछलियों की रचनात्मकता का पता चलता है। है न हैरानी की बात! हममें से भला कितने लोगों को यह कला आती है?

 

अपना घर ढूंढ लेता है तोता

एक जापानी तोता यू़जुकी एक बार अपने पिंजरे से निकल भागने में सफल हो गया। लेकिन वह लौट कर अपने घर वापस आ गया क्योंकि उसे अपने घर का पूरा पता और गली नं. तक अच्छी तरह से याद था। जिस दौरान वह अस्पताल में रहा, उसने अस्पताल के स्टाफ को कई गाने सुनाये। तो दोस्तों, अगली बार अगर कोई मिट्ठू (तोता) “प्रेमनगर… गली नम्बर 420….’ गाता हुआ सुनाई दे तो उस पर ़गौर ़जरूर फरमाना।

 

मददगार डॉल्फिन

न्यूजीलैंड में एक बार एक डॉल्फिन मछली ने व्हेल मछलियों के जोड़े को जब संकट से उबारा तो पता चला कि वह एक दूसरे की मदद किस तरह करती हैं। एक डॉल्फिन मछली दो व्हेल मछलियों की मदद के लिए उस समय आई जब दो मछलियां किनारे पर आकर वापस पानी में जाने में असमर्थ हो गईं। कुछ लोगों ने एक घंटे तक व्हेल मछलियों को पानी में वापिस भेजने के लिए काफी मेहनत की, लेकिन वे नाकाम रहे। इसके बाद अचानक डॉल्फिन मछली आई। उसने तट पर व्हेल मछलियों के साथ अपना संवाद स्थापित किया और उन्हें सुरक्षित पानी में जाने में सहायता की।

 

कुत्ते की प्रिय सखी बिल्ली

चौदह वर्षीय पीले रंग का लैब डॉग अंधा और बहरा है। उसकी सात साल की प्रिय मित्र बिल्ली है। विवी नाम की यह बिल्ली कैस्यू नाम के उस कुत्ते के लिए न केवल भोजन लाती है बल्कि उसकी हर संभव सहायता करती है। वह साये की तरह उसके साथ रहती है। कैस्यू जब घूमने जाता है तब वह बिल्ली को अपने साथ नहीं ले जाता। बाकी समय दोनों एक साथ रहते हैं।

 

– नौशाबा परवीन

You must be logged in to post a comment Login