भाजपा ने गहलोत पर किया पलटवार

ashok-parnami-bjpललित मोदी प्रकरण में राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के इस्तीफे की मांग कर रही कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि जब पूर्ववर्ती सरकार में तत्कालीन मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों पर आरोप लगे तो उस समय अशोक गहलोत ने अपना पद क्यों नहीं छोड़ा था।

परनामी ने कहा कि गहलोत सरकार के समय दुराचार के मामलों में दो मंत्री और एक विधायक जेल गये वहीं उन पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगे। लेकिन गहलोत ने इस्तीफा नहीं दिया। फिर वह किस मुंह से वसुंधरा राजे से इस्तीफा मांग रहे हैं।

परनामी ने जारी एक बयान में कहा कि गहलोत जब मुख्यमंत्री थे तब भंवरी देवी का मामला सामने आया था। गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत पर भी आरोप लगे थे। तब उन्होंने क्यों नैतिकता के आधार पर इस्तीफा नहीं दिया? भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री रहते हुए गहलोत ने अपने रिश्तेदारों को खानें आवंटित करवा दीं और मामला जगजाहिर होने पर भी उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया।

You must be logged in to post a comment Login