विदेशी भाषा में हैं कॅरिअर की शानदार संभावनाएँ

अगर आपको भाषाओं से प्रेम है, तो आप उनके ज़रिए कॅरिअर भी बना सकते हैं। नई भाषा सीखना अब सिर्फ हॉबी मात्र नहीं रह गया है बल्कि इससे जीविका भी चलायी जा सकती है। इसलिए अगर आप की नई-नई भाषाओं में दिलचस्पी है और आप इन्हें सीख भी सकते हैं तो इनसे अच्छा कॅरिअर विकसित कीजिए।

विदेशी भाषा में हैं कॅरिअर की शानदार संभावनाएँ

हाल ही के दिनों तक नई भाषा में कॅरिअर का अर्थ सिर्फ अध्यापन तक सीमित था। लेकिन अब तस्वीर बदल गयी है। ग्लोबलाइजेशन ने बहुराष्ट्रीय कंपनियों को भारत में ही नहीं, अनेक देशों में फैला दिया है। भारतीय कंपनियां भी विदेशों में संयुक्त वेंचर स्थापित कर रही हैं। इसलिए जो विदेशी भाषाओं में माहिर हैं, […]