किस देवता की है

पुरी में स्थापित जगन्नाथ जी की मूर्ति दरअसल भगवान विष्णु की मूर्ति है। इस मूर्ति के साथ ही बलराम और देवी सुभद्रा की मूर्तियां भी हैं। ये मूर्तियां चंदन की लकड़ी से निर्मित हैं। ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार जगन्नाथ जी की मूर्ति सैकड़ों साल पहले एक जंगल में पड़ी मिली थी। इसे राजा ययाति केशरी ने उड़ीसा के पुरी में स्थापित किया था। बाद में राजा अनंगभीमदेव ने 1197 ई. में इसे प्रवर्तमान रूप दिया।

You must be logged in to post a comment Login