चुंबकीय क्षेत्र को महसूस कर सकती है गाय

अक्सर कहा जाता है कि इंसानों के मुकाबले जानवरों में सुपर नेचुरल चीजों को समझने की शक्ति अधिक होती है। गाहे-बगाहे इसके उदाहरण भी सामने आते रहते हैं। अब एक हालिया शोध में वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि गाय पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र को महसूस कर सकती है। हाल ही में लॉस एंजेलिस टाइम्स में छपी खबर के मुताबिक जर्मन वैज्ञानिकों ने देखा कि भोजन या विश्राम करते वक्त गाय का शरीर दिशा सूचक (कंपास) की सुई की तरह उत्तर-दक्षिण दिशा में रहता है। डूजबर्ग एसेन यूनिवर्सिटी के जीव विज्ञानी सबाइन बेगाल और हाइनेक बड़ां ने 8510 मवेशियों की तस्वीरों का अध्ययन करने पर पाया कि हर तीन में से दो मवेशी चुंबकीय क्षेत्र को जान लेते हैं। नॉर्थ कैरोलिना विश्र्वविद्यालय के जीव विज्ञानी कैनेथ जे. लेहमैन कुछ पक्षियों, मछलियों, व्हेल और चूहों के मस्तिष्क में ऐसे मैग्नेटाइट कण होने की बात करते हैं, जो दिशासूचक की तरह काम करते हैं। चमगादड़, मधुमक्खियॉं और व्हेल अपना रास्ता खोजने के लिए अपनी चुंबकीय शक्ति (अल्टासोनिक तरंग) का इस्तेमाल करते हैं।

You must be logged in to post a comment Login