दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन

दुनिया की सबसे बड़ी दूरबीन चिली देश के पैरानल पर्वत पर लगाई गई है। यूरोप के 8 देशों ने मिलकर इसे लगाया है। इस दूरबीन में चार गोलाकार दर्पण लगे हैं।

हर दर्पण की मोटाई है 10 इंच और वजन है छः टन। सत्ताईस फुट व्यास (गोलाई) के इन चारों दर्पणों को कम्प्यूटरों की मदद से चलाकर आपस में जोड़ा गया है। इस भारी-भरकम दूरबीन की मदद से वैज्ञानिकों का इरादा है- आकाशगंगा के पार के नये तारों को खोजना।

जादुई कालीन

येरूशलम (इ़जराइल) के वैज्ञानिकों ने एक अनोखा कालीन बनाया है। यह कालीन उड़ सकता है। चौकोर मंच जैसे इस कालीन के बीच में पायलट के बैठने की जगह है। वह इसे उड़ाकर कहीं भी ले जा सकता है। इसमें एक बार में दस लोग बैठ सकते हैं। आग से बचाव के लिए भी यह कालीन बहुत उपयोगी है।

हर रो़ज

मनुष्य के सिर से हर रो़ज लगभग 80 बाल झड़कर गिरते हैं।

दर्द-रहित इंजेक्शन

लंदन की एक कंपनी ने नये किस्म का एक इंजेक्शन बनाया है। इससे हवा के दबाव से दवा शरीर के अंदर प्रवेश करा दी जाती है,जिससे ़जरा भी दर्द नहीं होता।

 

सिर पर कितने बाल

औसतन मनुष्य के सिर पर 1,00,000 बाल होते हैं।

You must be logged in to post a comment Login