पाकिस्तान द्वारा भारतीय सीमा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन

India Pakistan Borderपाकिस्तानी रेंजर्स ने जम्मू जिले के आर एस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सीमा चौकियों पर गोलीबारी कर दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया।

सीमा सुरक्षा बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेंजर्स ने कल देर रात एक बजे और तड़के तीन बजे आर एस पुरा में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो अलग अलग सीमा चौकियों पर गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि बल के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ है।

You must be logged in to post a comment Login