वॉयस ऑफ इण्डिया की भी आमद

जब सारेगामा आ रहा है और इण्डियन आयडल की आमद भी हो रही है तो भला स्टार प्लस का वॉयस ऑफ इण्डिया क्यों पीछे रहे? सो अब स्टार ने भी उसके लिए लोगों से आवेदन मांगने की प्रिाया शुरू कर दी है और यदि सब कुछ ठीक रहा तो जब तक सारेगामा और आयडल की आमद होगी तब तक वॉयस ऑफ इण्डिया की आमद भी हो जाएगी। हालांकि अभी तक यह तय नहीं है कि इसे बनाने वाले गजेन्द्र सिंह ही हैं या कोई और। पर इसका नाम वही अमूल स्टार वॉयस ऑफ इण्डिया दो ही रखा जाएगा। इसकी पहली खेप बनाने वाले गजेन्द्र कहते हैं, यह स्टार का लोकप्रिय शो है। मेरे लिए भी यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

You must be logged in to post a comment Login