थर्मस में तापमान एक समान क्यों बना रहता है?

Thermosथर्मस फ्लास्क में तापमान सदैव एक समान बना रहता है। ऐसा थर्मस की बनावट के कारण ही संभव हो पाता है। दरअसल, थर्मस में दो सतहें होती हैं और इसकी दीवारों के मध्य के स्थान को निर्वात (हवा रहित) कर दिया जाता है। साथ ही उन स्थानों पर चांदी की परत भी चढ़ा दी जाती है। इसके अलावा मुंह को बंद करने के लिए वायुरोधी ढक्कन का इस्तेमाल किया जाता है ताकि ऊष्मा का क्षय न हो। बस, इन्हीं कारणों से थर्मस में तापमान सदैव एक समान बना रहता है।

You must be logged in to post a comment Login