फलों का राजा आम – विनोद चंद्र पांडेय विनोद

राजा फलों का आम है।
इसका अनोखा रंग है।
इसका अलग ही ढंग है।।
सब ओर इसका

नाम है।
राजा फलों का

आम है।।
रस मधुर इसमें

है भरा।
यह लाल-लाल

हरा-हरा।।
पीला बड़ा अभिराम है।
राजा फलों का आम है।।
इसके अनेक प्रकार हैं।
स्वादिष्ट अपरम्पार है।।
समुचित सभी का दाम है।
राजा फलों का आम है।।
जो लोग इसको खा रहे।
कैसा मज़ा वे पा रहे।।
इसमें मिठास तमाम है।
राजा फलों का

आम है।।
इसका ना कोई

जोड़ है।
यह विश्र्वास में बेजोड़ है।।
इसका महत्व ललाम है।
राजा फलों का आम है।।

You must be logged in to post a comment Login