रात को ही क्यों निकलता है चमगादड़

Chamgadhadदोस्तों, शाम ढलते ही चमगादड़ दिखने लगता है। तुम्हारे मन में यह बात ज़रूर उठती होगी कि आखिर क्या कारण है कि चमगादड़ रात में ही निकलता है, दिन में नहीं? दरअसल, चमगादड़ के रात में निकलने के दो कारण हैं। रात के समय भोजन के लिए उसे अन्य पक्षियों की अपेक्षा कम मेहनत करनी पड़ती है और आसानी से वह भोजन की व्यवस्था कर लेता है। दूसरी बात कि सांप, उल्लू, बाज और बैट हॉक (एशियन बर्ड) जैसे चमगादड़ का भक्षण करने वाले पक्षी दिन के समय काफी सिाय रहते हैं। अगर चमगादड़ दिन में निकला, तो उसके जान की खैर नहीं। ये सारे पक्षी उसका शिकार करने का एक भी मौका नहीं चूकेंगे, और बेचारे चमगादड़ को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा, जबकि रात के समय में इन पक्षियों के हमले की आशंका बहुत कम रहती है। लिहाजा, चमगादड़ रात के समय में ही निकलता है। यही नहीं, उल्लू के हमले की संभावना की वजह से जमाइकन ाूट चमगादड़ तो चांदनी रात में भी निकलने से परहेज करता है। जानते हो, दिन में चमगादड़ पेड़ के गुच्छों में या गुफाओं में झूलता रहता है।
– प्रेमचन्द गुप्ता

You must be logged in to post a comment Login